जानसठ। कस्बा व क्षेत्र में शराब ठेकों पर सेल्समैनों के द्वारा की जा रही ओवर रेटिंग की शिकायतें मिलने पर आबकारी अधिकारी ने चेकिंग अभियान चलाया।
बृहस्पतिवार देर शाम सिखेड़ा कवाल व जानसठ के ठेकों पर ग्राहकों से ठेके के सेल्समैनों द्वारा ओवर रेटिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिनका संज्ञान लेते हुए डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी ने जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह से छापेमारी अभियान चलवाया। बताया कि शराब ठेकों पर सेल्समैनों द्वारा लिए जा रहे ओवर रेटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छापे के दौरान ग्राहकों के द्वारा की गई शिकायतों की जांच करने पर दोषी पाए गए सेल्समैनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया रेट से अधिक पैसे लेने पर उसकी शिकायत मोबाइल नंबर 9454465660 पर तुरंत करें।