हिंडन नदी के किनारे फलदार पौधे लगाए
बुढ़ाना। भारत विकास परिषद की शाखा में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत शाखा के पदाधिकारियों ने नदी वाला मंदिर और हिंडन नदी के किनारे फलदार और छायादार पौधे लगाए। मंदिर की वाटिका में छायादार पौधो के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधे भी लगाए गए। परिषद के पदाधिकारियों ने हिंडन नदी के किनारे भी छायादार पौधे लगवाए। भारत विकास परिषद की शाखा बुढ़ाना के पदाधिकारी नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, नरेंद्र जैन, प्रेमचंद शर्मां, नत्थू लाल गर्ग, सतकुमार गोयल, राजू गोयल, मनीष संगल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।