फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की हडताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन

खतौली। नगर पालिका में बकाया भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल जारी।
हड़ताल के चलते 13 दिनों से सफाई नहीं होने से गली मोहल्लों में कूड़े के अंबार लग गए हैं, जिनसे उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है । इसके अलावा पिछले चार माह से पालिका के मोहल्ला गणेशपुरी में लगे नलकूप तीन के खराब होने तथा कई साल से पालिका मार्केट में लगे नलकूप नंबर एक ठप हो जाने से नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी रामभरोसे चल रही है। इस वर्ष नालों की सफाई नहीं होने के कारण हल्की सी बारिश में ही नगर की अधिकतर सड़के पानी टापू में तब्दील हो जाने से स्थिति और बद से बदतर हो गई है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें