मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए डायल 100 पर कार्यरत सिपाहियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया कि रामपुरी के अमित विश्वकर्मा को 100 नंबर की गाड़ी ने उनके घर के बाहर से उठा लिया। शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। छोड़ने के लिए तीन हजार रुपये मांगे। अमित संगठन का कार्यकर्ता है। चेतावनी दी कि दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। देशपाल पांचाल, हरेंद्र पाल, सचिन पाल, रामपाल सिंह पाल, मनोज पांचाल, राजीव प्रजापति, ओमवीर सभासद, विजय पाल, तरुण पाल आदि रहे।