मुजफ्फरनगर। मानवता की सेवा के लिए कोविड-19 वैश्विक महामारी में भी सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुए रविवार को ‘संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन‘ की ओर से सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की असीम कृपा से 70 निरंकारी भक्तों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन पर किया गया। जहां जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर की ब्लड बैंक टीम ने डॉक्टर सौराज सिंह आदि के निर्देशन में शिविर लगाया गया। उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने किया। मौके पर संयोजक हरीश कुमार, क्षेत्र संचालक प्रदीप कुमार, शिक्षक नवीन कुमार व दीपक त्यागी, सुधीर कुमार, कपिल त्यागी, हेमंत कुमार आदि अनेक महात्मा उपस्थित रहे।