राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में हुई एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा में 60 से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया गया। डीआईओएस ने निरीक्षण कर परीक्षार्थियों की तलाशी भी ली।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 का आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 136 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 39 बालक और 97 बालिकाएं शामिल हैं। इनमें से 71 परीक्षार्थियों (20 बालक और 51 बालिका) ने परीक्षा दी। 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें 19 बालक और 46 बालिकाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई है। सुबह दस बजे से शुरु हुई परीक्षा एक बजे तक चली। यह परीक्षा कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं ने दी है।