फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र से लौटे युवक के पेट से निकली 63 चम्मच

विज्ञापन
मुजफ्परनगर ::::::: मरीज के पेट से आपरेशन कर निकाली गई चम्मच। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- परिजनों का आरोप, शामली के मुक्ति केंद्र में खिलाई गई थी चम्मच
विज्ञापन

- भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल में कराया गया युवक का ऑपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पेट में एक, दो या तीन नहीं, बल्कि 63 चम्मच निकलने का अनोखा मामला सामने आया है। शामली के नशा मुक्ति केंद्र से लौटे युवक का पेट दर्द के बाद ऑपरेशन कराया गया तो डॉक्टरों ने पेट से यह चम्मच निकाली। फिलहाल युवक आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है।
मंसूरपुर क्षेत्र के बोपाड़ा गांव निवासी विजय चौहान (35) पुत्र नरेंद्र चौहान को नशे की लत के चलते परिजनों ने शामली में कैराना रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। पांच महीने विजय यहां भर्ती रहा और इसके बाद घर लौट आया। विजय के भांजे अखिल चौधरी ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र से लौटते ही उसने पेट दर्द की शिकायत की थी। परिजनों ने मेरठ में डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन बात नहीं बनीं।
विज्ञापन

पीड़ित विजय ने परिवार को बताया कि उसके नशा मुक्ति केंद्र में रोजाना जबरन चम्मच खिलाई जाती थी। परिजनों ने शुरूआत में इसे हल्के में लिया। बाद में उपचार शुरू करा दिया। परिजन तीन दिन पहले विजय को लेकर शहर के भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टरों ने टेस्ट के बाद उपचार शुरू किया। ऑपरेशन में विजय के पेट से 63 चम्मच निकली है। परिजनों ने चम्मच निकलने की पुष्टि की है।
दो माह पानीपत में भी भर्ती रहा था विजय
बोपाड़ा निवासी विजय को इससे पहले दो महीने पानीपत में के नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह घर लौटा, लेकिन बाद में शामली अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

पिस्टल के दम पर चम्मच खिलाने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि शामली के नशा मुक्ति केंद्र में विजय को पिस्टल दिखाकर चम्मच खिलाई जाती थी। विरोध करने पर पिटाई करते थे। परिजनों ने केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जानकारी जुटाएंगे : सीएमओ
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि निजी अस्पताल का मामला है। प्रकरण की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें