दौड़ प्रतियोगिता में दीपक ने बाजी मारी
छपार। गांव दतियाना में रविवार को महर्षि दयानंद दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तीन किलोमीटर व 1600 मीटर दौड़ में दीपक टाइगर ने बाजी मारी।
दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी ने किया। प्रतियोगिता की तीन किलोमीटर दौड़ में दीपक टाइगर किनौनी ने प्रथम व रोहित बालियान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में भी दीपक टाइगर ने बाजी मारी। 1500 मीटर महिला दौड़ में अर्पिता सैनी रोहाना अव्वल रहीं, जबकि अंजू पंवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1200 मीटर दौड़ में तुषार भिक्की प्रथम व अभिषेक शुक्रतारी द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 1200 मीटर दौड़ में काजल शर्मा रोहाना प्रथम व प्रियांशी सरूरपुर द्वितीय स्थान पर रहीं। छोटे बच्चों की दौड़ में आर्यन व बालिका दौड़ में पूर्वी प्रथम रहीं। आयोजक सचिन फौजी ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। भाकियू नेता पवन राठी, अशोक बालियान, ग्राम प्रधान सुधीर, संजीव, मयंक त्यागी, जगदीश पांचाल, नकुल, राजन, धर्मेंद्र व रोबिन आदि मौजूद रहे।