रतनपुरी। थाना प्रांगण में रमजान माह के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी देहात ने लोगों से सहयोग की अपील की।
एसपी देहात आलोक शर्मा ने कहा कि पर्व हमारी परंपराओं और शांति का प्रतीक होते हैं। इसलिए सभी लोग आपसी सद्भाव और शांति के साथ इन्हें मनाए। रमजान माह में सभी लोग सहयोग करें और शरारती तत्वों के संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित करें। रमजान के अवसर पर विद्युत सप्लाई व पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया। सीओ बुढ़ाना विजयप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं का कटान किसी भी सूरत में न किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने सभी अमन पसंद लोगों से अफवाहों पर प्रभावी अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक में इंस्पेक्टर रतनपुरी कमल सिंह चौहान, एसएसआई सूबे सिंह, कानूनगो गुलजारी लाल, ग्राम प्रधान पति रतनपुरी कपिल सोम, पूर्व प्रधान सतपाल सिंह, दिलावर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुजफ्फर अली, प्रधान टोड़ा समून अली, प्रधान चंदसीना बुद्ध सिंह, डबल प्रधान नरेश त्यागी, पूर्व प्रधान भूपखेड़ी रविंद्र सिंह, प्रधान नंगला यूनुस, शब्बीर अली, इम्तियाज अली, सुलेदीन, सलीम भनवाड़ा, पहलवान कमर अली, रहीसुदीन आदि उपस्थित रहे।