शिविका ने हासिल की थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
मुजफ्फरनगर। इंटर परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान पाने वाली शिविका आईआईटी करना चाहती है। उसने अमर उजाला की ओर से इस वर्ष आयोजित हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की विजेता भी रही है। उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई थी। शिविका के पिता सुनील कुमार लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं तथा माता संगीता गृहिणी हैं। विज्ञान वर्ग पीसीएम की छात्रा शिविका ने बताया कि वह आईआईटी करना चाहती हैं। इसके लिए अब कोचिंग शुरू करेंगी। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। स्कूल और ट्यूशन के अलावा घर पर भी नियमित पढ़ाई की। वह अपनी सफलता के लिए माता-पिता और शिक्षकों को श्रेय देती हैं।