रोहाना। बंदरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। बंदर अब राहगीरों पर भी हमला करने लगे हैं। गांव रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, बहेड़ी, बेगमपुर, बडक़ली आदि गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। गांव रोहाना कलां में बंदर सुबह के समय जंगल से मकानों के ऊपर से होकर घरों में घुसकर घरेलू समान तथा छतों पर रखी पानी की टंकियों के ढक्कन फाडकऱ नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेतों में काम करते हुए किसानों और राहगीरों पर भी बंदर हमला कर रहे हैं। बंदरों के आतंक को देखते हुए किसान लाठी डंडे लेकर चलने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वा करके ग्रामीणों को उनके आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है। किसान सलेक चंद त्यागी, राजबीर सैनी का कहना है कि पिछले वर्ष ग्रामीणों ने स्वयं ही बंदर पकड़वाए थे।