खतौली। राजाराम मंडी स्थित भारत गैस एजेंसी पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत ने उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे। गैस सिलेंडर व चूल्हा दिया गया। अनुज सहरावत ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने जितनी भी योजनाएं लागू की है। उनका पात्र गरीबों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। भाजपा का देश में जनाधार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में गठबंधन करने वाली पार्टियों को जनता लोकसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर सुबोध शर्मा, सुधीश पुंडीर, सोनू ठाकुर, कैलाश राजपूत, लक्ष्मण सिंह, असलम आदि मौजूद रहे।