फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की मदद करना पुण्य कार्य:एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंदों को कंबल किए वितरित
विज्ञापन

रोहाना। मकर संक्रांति के पर्व पर ग्राम बहेड़ी में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने गरीबों को कंबल वितरित किए। रोहाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी में जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी के आवास पर मकर संक्रांति पर कार्यक्रम हुआ। जट नंगला, बड़कली, बाननगर, बधाई खुर्द, बहेड़ी, आखलोर, रोहाना आदि ग्रामों से गरीब परिवारों के अलावा चौकीदारों को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना समाज के लिए यह पुण्य कार्य है। इस अवसर पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह, एसपी शारदा पांडे, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, प्रधान चन्द्रशेखर, विजय त्यागी, सचिन मलिक, प्रधान सुरेश, संजीव चेयरमैन, पंकज भगत, प्रवेश त्यागी, बाबा आदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें