फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में कबड्डी खिलाड़ियों ने जमाई धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। बरेली में आयोजित दो दिवसीय 45 वीं राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग की कबड्ड़ी प्रतियोगिता जीत कर मुजफ्फरनगर की टीम ने जनपद का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

जिला कबड्ड़ी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह सोरम ने बताया कि बरेली के रेलवे ग्राउंड पर दस जनवरी से शुरू हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्ड़ी प्रतियोगिता में प्रदेश की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें मुजफ्फरनगर जनपद की टीम ने मेजबान बरेली के अलावा बिजनौर व मथुरा की टीम को हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में सहारनपुर को दस अंक से से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में शामली को 24 अंकों से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अजय व मनीष कुमार को बेस्ट रीडर तथा अनुभव व प्रशांत कुमार को बेस्ट डिफेंडर के लिए चुना गया। एनईआर रेलवे स्पोर्ट्स क्रीड़ा अधिकारी गौरव कुमार आदि अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। टीम के मैनेजर अनिल कुमार व कोच ओमबीर सिंह रहे। इस उपलब्धि पर कबड्ड़ी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें