वर्षगांठ पर हुई आराधना सभा
खतौली। सीएनआई एपीफैनी चर्च की 81वीं वर्षगांठ पर चर्च में विशेष आराधना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कलीसिया के प्रत्येक सदस्य ने अपना योगदान दिया। इस दौरान मेरठ सीएनआई चर्च मंडल के रेव्ह. पारितोश नोयल एवं समस्त सीएनआई चर्च के पासबान रेव्ह. तथा प्रचारक भी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। चर्च के पासबान रेव्ह. निर्मल जेकब ने चर्च की उन्नति एवं आशीषों के लिए विशेष प्रार्थना की। निर्मल जैकब ने प्रभु यीशु मसीह के कार्यों एवं चरित्र पर मुख्य रुप से प्रकाश डाला तथा एपीफैनी चर्च से जुड़े कुछ ऐतिहासिक पहलुओं और एपीफैनी शब्द के मूल अर्थ को लोगों को बताया। ग्रीक भाषा से आए एपीफैनी शब्द का शाब्दिक अर्थ है। प्रकट करना या प्रदर्शित करना। रेव्ह. पारितोश ने पवित्र बाइबिल के द्वारा इस शब्द को बडे़ ही सहज ढंग से परिभाषित किया। आराधना सभा के बाद प्रेम भोज का भी आयोजन किया गया। 6 जनवरी तक के संपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन चर्च कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया।