फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू के कढाव में गिरने से झुलसे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी 40 वर्षीय बिजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश 18 दिसंबर की रात कोल्हू पर गुड़ पकाते समय कढ़ाव में गिर गया था। इससे वह बुरी तरह झुलस गया था। परिजनों ने रात में ही कोल्हू मालिक सोनू शर्मा की सहायता से बिजेंद्र को झुलसी हालत में मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को डाक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। सोमवार की देर रात दिल्ली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें