विपिन गहलोत महामंत्री नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
भौराकलां/बुढ़ाना। रालोद के युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी ने गांव भौराकलां निवासी विपिन गहलोत को युवा मंडल का महामंत्री नियुक्त किया। पूर्व विधायक राजपाल बालियान के आवास पर हर्ष राठी ने पूर्व विधायक के साथ महामंत्री को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि सभी जाति के लोग लोकदल में जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने रालोद को ही सभी बिरादरी व समुदाय का हितैषी बताया। इस मौके पर अंकुर लोहान, सुधीर भारतीय, अभय सिंह व जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।