फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया बाबा बुड्ढा साहिब का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी प्रबंध कमेटी के तत्वावधान में बाबा बुड्ढा साहिब का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार को गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार लगाया गया। कीर्तन दरबार में रागी जत्था अजीत सिंह, गुरुचरण सिंह, गुरमीत सिंह व राजवर सिंह ने कीर्तन गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। जत्थेदार देवेंद्र सिंह कालू ने बताया कि बाबा बुड्ढा साहिब श्री दरबार साहिब अमृतसर के पहले हेड ग्रंथी थे। उन्होंने दूसरी पाताशाही से छठी पातशाही तक गुरु गद्दी का तिलक किया। उनकी सेवा सिमरन को हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में सरदार सतनाम सिंह हंसपाल, सरदार गुरुजीत सिंह साहनी, मनजीत सिंह हैप्पी, वजीर सिंह राजा, गौरव अरोरा, कुलदीप सिंह भट्टी, रवेल सिंह, गुरुचरण सिंह, मन्नी चावला, डॉ. निरमोहन सिंह नागपाल, गोपाल कृष्ण सिंह, सुरजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, सोनू चावला, बख्शीश सिंह, गुरविंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें