फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन

मंसूरपुर। मंसूरपुर निवासी राजाराम शुगर मिल में कर्मचारी था। बृहस्पतिवार को सुबह वह मिल में ड्यूटी पर आया तो उसके सीने में दर्द हुआ। हार्ट प्रॉब्लम के चलते उसे मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते हुए रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। राजाराम इस माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाला था। परिजन उसका शव लेकर मंसूरपुर पहुंचे। परिजनों ने मिल अधिकारियों से उसके दामाद को नौकरी पर रखने की मांग की। मिल प्रबंधन ने परिजनों की मांग मान ली है। फैक्ट्री मैनेजर ओएन तिवारी का कहना है कि मृतक के कोई पुत्र नहीं है। परिजनों की मांग के अनुसार उसके दामाद को मिल प्रबंधन की ओर से शुगर मिल में नौकरी दी जाएगी। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें