मुजफ्फरनगर। इस वर्ष भी ठाकुर जी के डोले की शोभायात्रा श्रीबालाजी धाम मंदिर नई मंडी से 20 सितंबर को दोपहर तीन बजे से निकाली जाएगी। मंदिर समिति अध्यक्ष हरिशंकर तायल ने बताया कि ठाकुर जी की कुआं पूजन शोभायात्रा भगवान श्रीबालाजी मंदिर से आरंभ होकर नई मंडी के मुख्य मार्गों से होते हुए माड़ी की धर्मशाला के पास स्थित कालूराम मंदिर पहुंचेगी जहां पर पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के पश्चात यात्रा गोशाला रोड होते हुए वापस श्रीबालाजी धाम मंदिर पहुंचेगी। लोक मान्यताओं के अनुसार माता यशोदा भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल के वस्त्र धोने के लिए निकलती हैं। श्रद्धालु यात्रा में भारी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा के पात्र बनें।