राशन डीलर न कोटा उठाएंगे और न ही बाटेंगे
जानसठ। तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों की बैठक एफसीआई गोदाम पर ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंह की अध्यक्षता में हुई। राशन डीलरों ने कहा कि प्रदेश सरकार जब तक राशन डीलरों की मांगें नहीं मानती है, जब तक कोई भी तहसील का कोटेदार राशन गोदाम से नहीं उठाएगा और राशन भी नहीं बांटेगा। प्रदेश संगठन के आह्वान पर पूरे प्रदेश में एक साथ हड़ताल प्रारंभ की गई है। वक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि कोटेदारों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए तथा और प्रदेशों की तरह कोटेदारों का कमीशन 70 से बढ़ाकर 200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। ब्लॉक जानसठ व मोरना के समस्त राशन डीलर भी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान विनोद, राजकुमार, संजीव, शकील, जान मोहम्मद, अमरजीत सैनी, हरवीर सिंह, नरेश, जहीर आलम, नबी, यशपाल, टीकाराम, इसरार, शराफत, शहीद आदि दर्जनों राशन डीलर मौजूद रहे।