मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका स्कूल मुजफ्फरनगर की पांच छात्राओं निकिता, जानकी, प्रज्ञा, गौरांगी एवं शंभवी ने दिनांक 26 अगस्त को रक्षा बंधने के पावन पर्व पर दिल्ली में राष्ट्रपति भवन जाकर देश के प्रथम व्यक्ति महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को स्कूल प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर के संरक्षण में रक्षा सूत्र बांधने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ। रक्षा सूत्र बांधकर उन्होंने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर ने छात्रों को रक्षाबंधन का सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक महत्व बताया।