फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने जनसंवाद की तैयारी को ताकत झोंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह नौ सितंबर को जनता से सीधे जनसंवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को आर्य समाज भवन जीटी रोड में खतौली में जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष अजीत राठी और प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गांवों में पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, पंकज राठी, पुष्पेंद्र चौधरी, विकास बालियान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें