फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सितंबर से होगी श्रीकृष्ण चरित्रामृत की वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति बालाजी धाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन कर रही है। बालाजी धाम मंदिर प्रांगण में पत्रकारों से वार्ता में मंदिर समिति के संरक्षक सुरेशचंद बंसल, अध्यक्ष हरिशंकर तायल, भीम सेन कंसल ने बताया कि जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के चरित्र पर कथा का आयोजन हो रहा है। एक सितंबर से प्रतिदिन तीन बजे से कथा होगी। कथाव्यास मिथलेश शास्त्री प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण जी की लीलाओं से जुड़े प्रसंग पर कथा करेंगे। एक सितंबर को गणेश पूजन, कलश यात्रा का आयोजन होगा। दो सिंबर को तीन बजे से नंदोत्सव, बाल लीलाओं पर कथा होगी। तीन को इंद्र मान भंग कथा, चार को तुलसी राधा जन्म कथा, पांच को रुकमणि विवाह प्रसंग, छह को सुदामा चरित्र, सात को कृष्ण उद्धव प्रसंग और आठ को हवन एवं भंडारे का आयोजन होगा। जन्माष्टमी के दिन 56 भोग, बालाजी का श्रंगार, मंदिर की भव्य सजावट, आरती होगी और प्रसाद वितरित किया जायेगा। वार्ता में चंद्रकिरण गर्ग, विजय बंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा, श्याम गोयल, अमरीश सिंघल, जेपी, अनु, लक्की, संजय, कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें