मुजफ्फरनगर। फ्रेंड वेलफेयर सोसायटी ने निर्धन और बेसहारा कन्याओं का विवाह कराया। केवलपुर में आयोजित सामूहिक विवाह में छह जोड़े एक साथ सामूहिक विवाह के बंधन में बंधे। सोसायटी अध्यक्ष साजिद मलिक एवं सचिव शादाब आमिर ने बताया कि विवाह के दौरान समाज को बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ का संदेश भी दिया गया। शायर अब्दुल हक सहर ने संचालन किया। निकाह मौलाना खालिक ने पढ़ाया। अध्यक्षता हाजी मौमीन सैफी ने की। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, फिरोज खान, जावेद, रियासत गौर, डॉ एमए खान, महबूब आलम, फिरोज मलिक, सद्दाम मलिक, कय्यूम मलिक, आशु मलिक, प्रवेश मिर्जा, शादाब अली, रिजवान खान, जीशान आमिर, अरशद मलिक, रियाजुदीन आदि रहे।