जानसठ। डीएवी इंटर कालेज में आयोजित एनसीसी कैडेट कैंप में छात्रों की भर्ती होने के लिए उत्साह दिखाई दिया। मुजफ्फरनगर की यूपीएसडी 82 बटालियन के सूबेदार जगत सिंह, हवलदार जसविंदर सिंह ने कैंप लगाकर छात्रों का फिजिकल टेस्ट लिया। जिसमें दौड़, नापतोल, शारीरिक परीक्षण किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य समुद्र सैन व केयर टेकर एनसीसी मोनिका चौधरी ने बताया कि एनसीसी लेने के लिए छात्रों में काफी उत्साह है। कालेज के 28 छात्रों का चयन किया गया है। सभी छात्रों का शारीरिक परीक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद इनको एनसीसी ट्रेनिंग कैंप मेें शामिल किया जाएगा। मौके पर उप प्रधानाचार्य संजय पंत, राजेश कुमार, देवदत्त, नरेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, कृष्ण चौहान, अजय, आशीष आदि मौजूद रहे।