बुढ़ाना। बजाज चीनी मिल भैंसाना द्वारा शुक्रवार को कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव और मिल के उपाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने शिविर का उद्घाटन किया। सठेडी गांव के गंग नहर पुल के पास शुक्रवार को कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। बजाज चीनी मिल भैसाना के उपाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने बताया कि शिविर में शिवभक्तों को नि:शुल्क चाय, नाश्ता, खाना तथा दवाईयां दी जाएगी। मौके पर चीनी मिल के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।