मोरना। गांव चौरावाला के किसान मजदूर इंटर कालेज में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को निशुल्क किताबे व स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ बबलू रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसमें आंचल, राबिया, विनिता पाल, ऋतू आदि ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया। छात्रा सोनिम, सोनिया, पिंकी, शबाना, विजेता, पायल, कनिका, रुचिता, निकिता, रुपम, सोनू, मोनिका आदि छात्र छात्राओं को पुस्तिका, कापी, पेंसिल और स्कूल बैग वितरित किए। इस दौरान प्रधानाचार्य रमेशचंद पाल, नबाब सिंह, पंकज माहेश्वरी, प्रवीण त्यागी, रमेश, राजकुमार, सुभाष बाबू, संजू रानी, अरविंद, ममतेश, विनोद ब्रजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।