फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में पीएसी के गोताखोरों ने खिलाड़ी को तलाशा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गंगनहर में तीसरे दिन भी बॉक्ंिसग के नेशनल खिलाड़ी की तलाश में गोताखोर मोटरबोट की मदद से लगे रहे। मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी के गांव कूकड़ा निवासी बॉक्ंिसग का नेशनल खिलाड़ी अभिषेक पुत्र वीरेंद्र शर्मा रविवार को दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए पहुंच गया। नहाते हुए अभिषेक पानी में डूब गया था। खिलाड़ी को तलाश कराने के लिए पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया। मंगलवार को पीएसी के गोताखोरों ने मोटरबोट से गंगनहर में अलकनंदा पुल के पास से लेकर सठेड़ी गंगनहर पुल तक खिलाड़ी को तलाश किया। काफी तलाश करने के बावजूद खिलाड़ी का पानी में पता नहीं चल सका। इस दौरान पुलिस के साथ परिवार के लोग भी गंगनहर पर मौजूद रहे। खिलाड़ी के पानी में डूब जाने को लेकर कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें