फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में सपाईयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ पर काम के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
सपा के जिला महासचिव जिया चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त सियाराम मौर्या को दिया। ज्ञापन में अवगत कराया कि 31 जून तक विधानसभा क्षेत्रों में फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर घर- घर वोट बनवाने और बूथों पर उपस्थित रहकर राजनीतिक दलों के लोगों का बीएलओ को सहयोग करने के लिए लगाया गया। आरोप है कि बीएलओ कार्य नहीं कर रहे हैं। राजनीतिक दलों को भी सहयोग नहीं दिया जा रहा है। 24 जून को बूथों पर बीएलओ को मौजूद रहना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। ड्यूटी पर नहीं आने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों में महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी, काजी अरशद, नरेश विश्वकर्मा, विनयपाल, रागिब कुरैशी, सूर्यप्रताप राणा, नासिर राणा, उदित शर्मा, सुनीत पंवार, डॉ नूरहसन सलमानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें