तितावी। दरगाह-ए-अलिया बाबुल हवाईज बघरा में दूसरे दिन भी मजलिस का सिलसिला जारी रहा। मौलाना गुलाम रसूल नूरी ने कहा कि हर मुसलमान पर नमाज वाजिब है।
बताया कि नमाज बुराइयों से बचाती है। नमाज अव्वले वख़त में पढ़नी चाहिए। मौलाना जाफर रजा ने कहा कि आज के नौजवान को इल्म हासिल करना चाहिए, ताकि दुनिया की बुराइयों से बचा जा सके। अपने इल्म से खुदा को खुश करें, अपना किरदार ऐसा बनाए कि दुनिया आप कि मिसाल दे। आज का नौजवान बस कोल ए इमाम पर चले, मां।बाप कि इज्जत करें। दुनिया के बेहतरीन अमल का नाम इंसानियत है और ये ही पैगाम इमाम हुसैन ने करबला में दिया। जीशान अली ने बताया कि दरगाह में इंडियन रेलवे के अधिकारी हशमत रजा और सीओ सीओ कालूराम ने नजराना ए अक़ीदत पेश की। मौलाना साबिर अली इमरानी, कंबर अली रिजवी, अजाज हुसैन, जफर रजा जोहरी, विकार अहमद, गुलाम रसूल ने भी खिताब फरमाया। कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, जाहिर हसन, इमरान हुसैन, जावेद रजा, जामिन अब्बास, आस मोहम्मद, रियाज हुसैन, अजहर अब्बास, शबी अब्बास आदि मौजूद रहे।