एडमिशन को लेकर छात्रों की रही भीड़
खतौली। केके जैन डिग्री कॉलेज में पहली सूची के एडमिशन को लेकर छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। एडमिशन में कागजातों को लेकर छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। कालेज के प्राचार्य अरविंद कुमार राणा ने बताया कि पहली कट ऑफ सूची के एडमिशन अब तक बीए में 79, बीएससी में 51 तथा बीकॉम में 10 छात्र छात्राओं के एडमिशन हो चुके हैं। पहली कट ऑफ सूची के एडमिशन सोमवार तक होंगे। एडमिशन में कागजों की कर्मी मिलने पर उनको फोन करके सूचित कर दिया जाता है। सूचित करने पर छात्र छात्राएं कालेज में आकर अपने कमी वाले कागजातों की पूर्ति कर देते हैं।