विद्यार्थियों की धड़कने बढ़ीं
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंत देव ने सोमवार शाम को बीएसएनएल समेत सभी टेलीकॉम कंपनियों को नोटिस भेजा है, जिसमें कहा कि सोमवार रात्रि 12 बजे से मंगलवार शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बाधित रखी जाएंगी। उधर, इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से सीसीएसयू के ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल सेमेस्टर प्रणाली के फार्म भरने वाले विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ गई है। क्योंकि मंगलवार को फार्म भरने का अंतिम दिन है। नेट नहीं चलने पर फार्म कंप्लीट नहीं हो सकेेंगे।