फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से किशोर नीचे दबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी किसान सहन्दर का परिवार शुक्रवार को जंगल में अपने खेतों पर कार्य कर रहा था। इस दौरान उसका 12 वर्षीय पुत्र गौरांग ने खेल खेल में ही ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गौरांग के ऊपर पलट गया। परिजन गौरांग की चीख पुकार सुनकर दौड़े। इस दौरान आसपास खेतों में काम करने वाले किसान भी मौके पर पहुंचे। परिजनों व किसानों ने बामुश्किल गौरांग को ट्रैक्टर के नीचे निकाला। परिजन उसको मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने किशोर को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों ने गंभीर हालत में घायल गौरांग को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें