मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा के कैंप कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के निर्देशन में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेशा अध्यक्ष ने रायबरेली निवासी अनुराग प्रताप सिंह को प्रदेश महासचिव, गीतांजलि सिंह को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव, अमरीश त्यागी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक शर्मा को युवा प्रदेश महासचिव, हिमांशु शर्मा को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, साक्षी वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, रुचि सिंह को विवाह अधिकारी, मनीष शर्मा को जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, नरेंद्र पाल को युवा जिलाध्यक्ष बनाया है। योगेंद्र वर्मा और अनुराग प्रताप सिंह ने कहा कि आदिकाल से चले आ रहे सनातन धर्म को कमजोर करने के लिए हमेशा साजिश होती रही है। मुस्लिम लुटेरों ने भारत में आकर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया। हम सभी को जागरूक होकर अपनी संस्कृति को बचाना होगा। बैठक में दीपक शर्मा, नवीन कंसल, हिमांशु शर्मा, अनुराग प्रताप सिंह, साक्षी वर्मा, मनोज ठाकुर, सोना सिंह, रुचि सिंह, नरेंद्र पाल, मनीष शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।