फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों की बैठक ली

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन डीलरों की बैठक ली
विज्ञापन

जानसठ। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर ने तहसील क्षेत्र के सभी उचित दर विक्रेताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने पात्र गृहस्थी कार्ड धारक के प्रत्येक यूनिट के आधार कार्ड एक सप्ताह में लिंक कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिस कार्ड धारक द्वारा अपने कार्ड में आधार कार्ड लिंक नहीं कराए जाएंगे, उस कार्ड धारक को नोटिस देकर उसका राशन कार्ड काट दिया जाएगा। एक सप्ताह में सबसे कम आधार कार्ड लिंक कराने वाले राशन डीलरों के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, वेद प्रकाश अग्रवाल, आपूर्ति लिपिक मनोज कुमार, राशन डीलर अध्यक्ष जय सिंह, राजकुमार, आशु, अमरजीत सैनी, शंशुज्जमां कुरैशी, निशु, सर्वेश, ब्रजेश, विमला, पवन कुमार, विनोद, रईस, शमीम सहित तहसील क्षेत्र के दर्जनों राशन डीलर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें