फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की पहली बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर।
विज्ञापन

मंसूरपुर गन्ना समिति के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक में कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
गन्ना समिति कार्यालय में शुक्रवार को नवगठित बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अरुण बालियान ने की। इसमें समिति परिसर में सुलभ शौचालय बनवाने, परिसर का भराव कराकर सुंदरीकरण कराने, कृषि यंत्रों, कीटनाशकों, ह्यूम पाइपों पर सब्सिडी देने संबंधी कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बोर्ड सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र का एक-एक गन्ना खरीदने के बाद ही शुगर मिल बंद होने दी जाएगी। बजाज शुगर मिल बुढ़ाना मंसूरपुर गन्ना समिति के माध्यम से एक दर्जन गांव का गन्ना खरीदता है। मिल द्वारा किसानों का समय से भुगतान न होने पर नाराजगी जताई गई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अगले वर्ष से गन्ना समिति बुढ़ाना शुगर मिल को गन्ना सप्लाई नहीं करेगी। बैठक में पहुंचे बुढ़ाना शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक जंग बहादुर तोमर को समिति के प्रस्ताव से अवगत कराया गया। बैठक में डेढ़ घंटा देर से पहुंचे गन्ना विकास परिषद के डिप्टी उपेंद्र कुमार को बैठने नहीं दिया गया। चेयरमैन अरुण बालियान का कहना था कि जब अधिकारी इतने विलंब से आएंगे तो किसानों का कार्य कैसे होगा। उन्होंने बताया कि समिति में जल्द ही बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी। मशीन से ही सभी कर्मचारी अपनी उपस्थिति लगाएंगे। इससे कर्मचारियों के देरी से आने में अंकुश लगेगा। बैठक में सचिव नरेश कुमार, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, उपसभापति मनोज कुमार जड़ौदा, भूपेंद्र राठी, रविंद्र सिंह काकड़ा, शिवदत्त त्यागी, धर्मसिंह, राजेश्वर आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें