फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही झांकियां
विज्ञापन

खतौली। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर नगर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
रविदास प्रबंध कमेटी की ओर से मोहल्ला देवीदास स्थित रविदास धर्मशाला से निकाली गई शोभायात्रा का उद्घाटन सपा नेता काजी जमील अहमद ने किया। शोभायात्रा ढाकन चौक, कीर्ति स्तंभ, जीटी रोड, बड़ा बाजार होते हुए धर्मशाला में पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर मे अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। बैंडबाजे तथा धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में सबसे पीछे संत शिरोमणि रविदास महाराज की प्रतिमा विराजमान थी। प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन में कमेटी अध्यक्ष अजयपाल सभासद, सचिव प्रदीप कुमार बोबी, सिकंदर, बाबूराम कटारिया, राजू, संजीव, विनेश कुमार, जितेंद्र एडवोकेट, संदीप कुमार एडवोकेट, मनोज, सचिन, सावन कुमार, टोनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें