ठंड से युवक की मौत
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में युवक की ठंड के कारण मौत हो गई। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
बृहस्पतिवार को मोहल्ला मिश्रान निवासी 40 वर्षीय कुलदीप पुत्र मिट्ठन साइकिल से अपने घर जा रहा था । अचानक ठंड से कांपते हुए वह साइकिल से नीचे गिर गया। राहगीरों ने ठंड से कांप रहे कुलदीप को उठाकर डाक्टर के यहां ले गए । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि कस्बे में ठंडो से हुई युवक की मौत की सूचना मिली है। हल्का लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी।