डीएम के नहीं आने से शिकायतकर्ता मायूस हुए
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। तहसील दिवस में डीएम के न आने से शिकायतकर्ता मायूस रहे। तहसील दिवस में एसपी क्राइम अजय सहदेव, एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, डीडीओ सियाराम मौर्य, सीओ एसकेएस प्रताप ने तहसील दिवस में समस्याएं सुनीं। एसपी देहात अजय सहदेव ने कहा कि क्षेत्र में वांछित व अपराधियों पर सभी थानाध्यक्ष अभियान चलाकर उनको गिरफ्तार करें। कार्य में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में 85 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। तहसील दिवस में बीडीओ विजय प्रताप यादव, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार, तहसीलदार मनोज कुमार, एसके बंसल आदि अधिकारी मौजूद रहे।