चरथावल(मुजफ्फरनगर)। जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द के नेतृत्व में रविवार को सद्भावना मार्च निकाला। जिसमें सर्व धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। भाईचारा और सद्भाव का पैगाम देते हुए थाने पहुँचकर प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी को ज्ञापन सौंपा। मदनी जूनियर हाईस्कूल में सभी धर्मों के लोग एकत्र हुए। जिसमें हिंदू-मुस्लिम एकता बरकरार रखने, कौमी एकता व आपसी भाईचारा कायम करने की अपील की। सभी धर्मों के मोअज्जि लोगों ने कसबे के प्रमुख मार्गों पर अमन मार्च निकाल कर सद्भाव का पैगाम दिया। अमन मार्च में मौलाना अहसान, पूर्व चेयरमैन पति इस्लामुद्दीन त्यागी, फाजिल त्यागी, कारी नौशाद, डॉ. सदाकत अली, मुफ्ती बिलाल, पपनी कंसल, विनेश त्यागी, पप्पी किन्नर, मौ. अहमद, ताहिर अंसारी मौजूद रहे।