मुजफ्फरनगर। लद्दावाला में बिजली गिरने से शहर दहशत में आ गया। बिजली गिरने के कारण जोरदार धमाका हुआ। जिससे आसपास के घरों में बिजली के उपकरण फूंक गए।
मंगलवार शाम बारिश के दौरान बिजली कड़की तो लोग दहशत में आ गए। कई बार बिजली कड़की और एक बार जोरदार धमाका हुआ। अचानक लद्दावाला में बिजली गिरी। लोगों को ऐसा प्रतीत हुआ कि शिवचौक पर भी बिजली गिरी है। लद्दावाला में रफी का खाली मकान पड़ा था। इस खाली मकान में बिजली गिरने के बाद छत को फाड़कर निकल गई। काफी देर तक आसपास के लोग दहशत में आ गए।