फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज टॉपर शीबा को मिला गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली(मुजफ्फरनगर)। ग्राम शेखपुरा निवासी एलएलबी की छात्रा शीबा अंसारी ने वर्ष 2016 में 66.67 प्रतिशत अंकों के साथ कालेज टॉप किया है। डीएवी डिग्री कालेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य पीके गुप्ता ने सोमवार को छात्रा शीबा को एलएलबी में कालेज टॉप करने पर स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शीबा ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने से सफलता अवश्य मिलती है। अब वह मेरठ कालेज मेरठ में एलएलएम की छात्रा है। कस्बे के शेखपुरा निवासी शाहिद अंसारी की बेटी शीबा का सपना पीसीएस-जे कर न्यायिक सेवा में जानेे का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें