फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी ग्रामीणों के मनोरंजन का साधन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव राजपुर में दो दिवसीय दंगल के बाद शहीद ललित चौधरी की स्मृति में रागिनी का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मेरठ कुलविंद्र गुर्जर ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रागिनी हमारे ग्रामीण क्षेत्र के मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है। कार्यक्रम में कलाकारों ने दर्शकों की जमकर वाहवाही लूटी और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। रागिनी गायक सुरेंद्र भाटी हरियाणा, गायक गौरी सिंह, आशा भाटी की रागिनी पर दर्शक जमकर झूमे। सुरेंद्र बैसला ने महाभारत, गौरी सिंह ने पति-पत्नी की रागिनी सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन संजीव लंबरदार ने किया। कार्यक्रम में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, विपिन मेहंदीयान, प्रदीप बाबू, अशोक चौधरी, देवेंद्र पहलवान, पवन कुमार, चंद्रपाल, कार्तिक काकरान, जोगिंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें