सड़क हादसे में युवक की मौत
मोरना। सड़क हादसे में बाइक सवार मोरना के युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना भोपा क्षेत्र के गांव मोरना में शिक्षक कॉलोनी निवासी उमेश मोरना बस स्टैंड पर भाई काले के साथ मिठाई की दुकान करता था। भाई की अचानक मौत हो जाने के बाद उमेश रुड़की में जाकर मिठाई की दुकान करने लगा था। शनिवार शाम सात बजे के लगभग उमेश को उसका बड़ा बेटा 22 वर्षीय सौरभ रुडकी जाने के लिए घर से निकला। रविवार की सुबह उमेश की पत्नी गीता मेरठ अपना इलाज कराने के लिए गई हुई थी। अस्पताल में चिकित्सक पर फोन आने पर गीता को पता चला कि बेटा सौरभ सड़क हादसे में घायल हो गया है। घायल बेटा लक्सर के अस्पताल में भर्ती है। परिजनों के पहुंचने से पूर्व ही अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम की तैयारी प्रारंभ कर दी है।