फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार व बैंच के बीच मधुर सम्बंध जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बेंच के बीच मधुर संबंध जरूरी : संगीता
विज्ञापन

बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना के परिचय एवं स्वागत समारोह में सिविल जज संगीता शर्मा ने कहा कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंधों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किसी भी अधिवक्ता के साथ गलत व्यवहार नहीं किया जाएगा। सिविल जज जूनियर डिवीजन बुढ़ाना के कई माह से खाली चल रहे पद पर संगीता शर्मा ने कार्यभार संभाला। इस मौके पर बार एसोसिएशन बुढ़ाना द्वारा शुक्रवार को परिचय एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी अधिवक्ताओं ने अपना परिचय दिया। संगीता शर्मा ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी ओर से किसी भी अधिवक्ता को शिकायत का मौका नहीं मिलेेगा। नए अधिवक्ताओं को सीखने का पूरा मौका और सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में बार संघ के अध्यक्ष अशोक राठी सहित बार एसोसिएशन बुढ़ाना के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें