फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए वीसी वीके सिंह हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीए वीसी वीके सिंह हुए सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शामली जिले को खुले में शौचमुक्त करने के लिए जिले के एमडीए वीसी और शामली के तत्कालीन सीडीओ वीके सिंह को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शौचमुक्त अभियान में वह जनपद के अफसरों का भी सहयोग करेंगे। खुले में शौचमुक्त होने वाला शामली प्रदेश का पहला जनपद है। जिले में सीडीओ रहे वर्तमान एमडीए वीसी वीके सिंह का लखनऊ में पंचायतीराज विभाग की ओर से सम्मान किया गया। पंचायती राज्यमंत्री और प्रमुख सचिव पंचायती राज ने उन्हें 30 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। शामली में सीडीओ रहते हुए उनके प्रयास की सराहना की गई। वीके सिंह ने बताया कि वह सरकार द्वारा पुरस्कृत किए जाने से बेहद खुश हैं, इसके लिए वह शामली जिले की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। मुजफ्फरनगर जिले में खुले में शौचमुक्त को लेकर अभियान चल रहा है। वह जिले में अभियान से जुड़े अफसरों का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें