फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने पायलट की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश पायलट की पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन

खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जानसठ रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्य तिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनका स्मरण किया। ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी एडवोकेट ने कहा कि पायलट एक साफ छवि वाले बेदाग नेता थे। उन्होंने मजूदरों और किसानों के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष किया। वह भारत सरकार संचार मंत्री बने तो संचार व्यवस्था का पूरे भारत में विस्तार किया। इस मौके पर राजकुमार, राजेंद्र सैनी, धर्म सिंह दरोगा, एस जावेद, सरदार मंजीत सिंह, रविकुमार, नितिन कुमार, शाहिद अंसारी, विकास खारी, मोहम्मद खालिद सिद्दीकी, मोहम्मद इरफान, शहजाद, नरेंद्र सिंह, कपिल, भीष्म सिंह मुखिया, सचिन कुमार, केपी सिंह, सोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें