फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 61 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

विज्ञापन
जिला बार संघ चुनाव के लिए नामाकंन दाखिल करने के दौरान मौजूद अधिवक्तागण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कचहरी परिसर में गहमागहमी रही। फैंथम हॉल में विभिन्न पदों के लिए 61 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया सोमवार को नामांकन प्रक्रिया कराई। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल, मनेश चंद त्यागी और योगेंद्र कुमार शर्मा एवं महासचिव पद के लिए अनूप सिंह राठी, ओंकार सिंह तोमर, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार ने समर्थकों के साथ पहुंचकर फैंथम हॉल में पर्चे दाखिल किए।
वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद के लिए अर्जुन सिंह, मानवेंद्र कुमार जैन, विवेक त्यागी एवं कोषाध्यक्ष पद के ठा. संदीप कुमार पुंडीर, शो सिंह और हाकिम अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए देवेंद्र कुमार कैल, प्रज्ञा गर्ग, प्रदीप कुमार, यशपाल सिंह बालियान, विक्रांत राठी और विष्णु गर्ग ने नामांकन किया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दीपक कुमार धीमान, नीशू कांत शर्मा, मनोज कुमार त्यागी, राधेश्याम त्यागी एवं शीला भारद्वाज, सत्यवीर सिंह एवं सहसचिव के तीन पदों के लिए कुलदीपक कुमार, खुर्रम उस्मानी, चौधरी तोसीन अहमद, दीपक रानी, राजीव कुमार जैन, शिखा कौशिक, शाहजेब और हरगोपाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वरिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए 12 और कनिष्ठ सदस्यों के छह पद लिए 16 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।
-----
इन चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा के साथ चुनाव अधिकारी रियाज हसन राठी, आमोद कुमार त्यागी, रमेश चंद गोयल, ठाकुर नीरज कुमार, मनोज सौदाई, सुदेश कुमार काशीया और सत्येश्वर सिंह ने नामांकन प्रक्रिया कराई।
----
आज होगी नाम वापसी
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया आज नामांकन पत्रों की नाम वापसी होगी। यदि आवश्यक हुआ तो चुनाव 23 दिसंबर और मतगणना 24 को होगी। 23 पदों के लिए 2493 अधिवक्ता मतदान में हिस्सा लेंगे।
-----
वरिष्ठ अधिवक्ता चुनावी चर्चाओं में रहे मशगूल
कचहरी में चुनावी सरगर्मी शुरू होते ही वरिष्ठ अधिवक्ता चर्चाओं में मशगूल नजर आए। कुछ अधिवक्ता नियमित कचहरी नहीं आते हैं। मगर चुनावी सरगर्मियां शुरू होने पर कचहरी में समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक चुनाव में हिस्सा लिया।
सिविल बार में सभी पदों पर आमने-सामने की टक्कर
सिविल बार एसोसिएशन में भी नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी ने बताया कि एक भी नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार दीक्षित और सतेंद्र कुमार, जबकि सहसचिव पद पर मुकेश जौहरी और प्रवीण कुमार संगल ने नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें