फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पृथ्वी दिवस पर स्कूलों में पौधरोपण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बा, देहात के निजी और सरकारी स्कूलों में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसाना के प्राथमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी जनपद मुजफ्फरनगर के संरक्षक डॉ. राजीव कुमार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्कूल में पौधे रोपे गए। पौधरोपण के बाद डॉ. राजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमें जंतुओं की सभी प्रजातियों की रक्षा करनी चाहिए। अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिए। डॉक्टर शिवराज सिंह, सुशील कुमार, स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद रहा। कस्बे के क्राउन कॉन्वेंट स्कूल में भी विश्व पृथ्वी दिवस पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्या शालिनी राय ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय के चेयरमैन मुकेश कुमार संगल ने कहा कि मानव सभ्यता व संस्कृति के आरंभिक विकास का पहला चरण भी वन वृक्षों की सघन छाया में से ही उठाया गया है। इस मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम में स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें